SSC MTS

SSC MTS 2026 की तैयारी कैसे शुरू करें?

Home » SSC MTS » SSC MTS 2026 की तैयारी कैसे शुरू करें?

क्या आप सिर्फ 10वीं पास हैं और केंद्र सरकार के किसी अच्छे मंत्रालय में पक्की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं? अगर हाँ, तो SSC MTS 2026 आपके लिए सबसे शानदार और आसान रास्ता है। अक्सर छात्र यह सोचकर डर जाते हैं कि “मेरी तो गणित (Maths) बहुत कमजोर है, मैं SSC कैसे निकालूँगा?” लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि SSC MTS का पैटर्न अब पूरी तरह बदल चुका है। अब यह परीक्षा मैथ्स के दम पर नहीं, बल्कि आपकी ‘स्मार्ट रणनीति’ के दम पर निकलेगी। इस ब्लॉग में हम बिल्कुल जमीनी स्तर (Ground Level) से बात करेंगे कि एक सामान्य छात्र को SSC MTS 2026 की तैयारी एकदम ‘जीरो’ से कैसे शुरू करनी चाहिए।

1. सबसे पहले ‘गेम के नियम’ (Exam Pattern) को समझें

तैयारी शुरू करने से पहले आपको यह समझना होगा कि MTS का नया पैटर्न क्या है। यही वह जगह है जहाँ 80% बच्चे गलती करते हैं। अब यह परीक्षा एक ही दिन में दो हिस्सों (Sessions) में होती है:

  • Session-1 (सिर्फ पास करना है – No Negative Marking): इसमें गणित (Maths) के 20 और रीजनिंग (Reasoning) के 20 सवाल आते हैं। सबसे बड़ी बात—इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है! आपको सिर्फ इसमें पास होना (Qualify करना) है। इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
  • Session-2 (यही नौकरी दिलाएगा – Negative Marking): इसमें सामान्य ज्ञान (GK/GS) के 25 और अंग्रेजी (English) के 25 सवाल आते हैं। यहाँ हर गलत जवाब पर 1 नंबर कटेगा। आपकी फाइनल मेरिट (Selection) सिर्फ और सिर्फ इसी Session-2 के नंबरों पर बनेगी।

निष्कर्ष: आपको मैथ्स और रीजनिंग पर दिन-रात एक नहीं करना है, अपनी पूरी ताकत अंग्रेजी और GK पर लगानी है!

2. विषय-वार (Subject-wise) अचूक रणनीति

चूँकि असली खेल GK और English का है, इसलिए हमारा टाइम टेबल भी उसी हिसाब से होना चाहिए। आइए हर विषय का प्लान समझते हैं:

(A) सामान्य ज्ञान (GK/GS) – सिलेक्शन की चाबी

MTS में GK बहुत गहराई से नहीं, बल्कि बहुत ‘स्टैटिक’ (Static) पूछी जाती है।

  • स्टैटिक GK: SSC का फेवरेट टॉपिक है—भारत के लोक नृत्य (Folk Dances), त्योहार (Festivals), वाद्ययंत्र (Instruments), और महत्वपूर्ण किताबें। ‘लुसेंट’ (Lucent) की पीली किताब के पीछे दिया गया ‘विविध’ (Miscellany) हिस्सा पूरा रट लें।
  • इतिहास और भूगोल: बहुत मोटी किताबें न पढ़ें। सिर्फ लुसेंट से बेसिक जानकारी लें और ‘Previous Year Questions’ (PYQ) लगाएं।
  • करंट अफेयर्स: परीक्षा से ठीक 6 महीने पहले का करंट अफेयर्स पढ़ें। रोज 1 घंटे की वीडियो देखने के बजाय मंथली मैगजीन का इस्तेमाल करें।

(B) अंग्रेजी (English) – स्कोर बूस्टर

हिंदी मीडियम वाले छात्र यहीं डरते हैं, लेकिन MTS की अंग्रेजी बहुत बेसिक (10वीं स्तर) की होती है।

  • वोकैब (Vocabulary): 50% पेपर सिर्फ शब्दों के अर्थ (Synonyms, Antonyms, Idioms, One-word) पर आता है। इसके लिए ‘ब्लैकबुक’ (Blackbook) या पिछले 5 साल के पुराने पेपर घोट कर पी जाएं।
  • ग्रामर (Grammar): ‘नीतू सिंह मैम’ (Vol 1) किताब लें। सिर्फ बेसिक रूल्स पढ़ें, जैसे—Noun, Tense, Subject-Verb Agreement. ज्यादा गहराई में जाने की जरूरत नहीं है।
  • रीडिंग: रोज 10-15 मिनट कोई भी आसान अंग्रेजी की कहानी पढ़ें। इससे ‘Comprehension’ वाले सवाल चुटकियों में हल होंगे।

(C) रीजनिंग और गणित (Maths & Reasoning) – सिर्फ क्वालीफाइंग

चूँकि इसमें सिर्फ पास होना है, इसलिए इस पर दिन में 4 घंटे बर्बाद न करें।

  • मैथ्स: सिर्फ ‘प्रतिशत’ (Percentage), ‘अनुपात’ (Ratio), और ‘लाभ-हानि’ (Profit-Loss) जैसे आसान चैप्टर यूट्यूब से सीख लें।
  • रीजनिंग: इसके लिए कोई किताब न खरीदें। सिर्फ हफ्ते में 2 दिन पुराने पेपर (PYQ) के सेट लगा लें, आप आसानी से पास हो जाएंगे।

3. टाइम टेबल और निरंतरता (Consistency)

MTS की तैयारी के लिए आपको दिन में 10 घंटे पढ़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

  • रोजाना 5 घंटे की पढ़ाई: 2 घंटे GK को दें, 2 घंटे English को दें और 1 घंटा Maths/Reasoning की प्रैक्टिस के लिए रखें।
  • रिवीजन (Revision): आप जो भी सोमवार से शुक्रवार तक पढ़ें, उसे शनिवार और रविवार को जरूर रिवाइज करें। बिना रिवीजन के GK याद नहीं रहती।

4. मॉक टेस्ट (Mock Test) – आपकी असली परीक्षा

मॉक टेस्ट के बिना सिलेक्शन की सोचना भी गलत है।

  • जब आपका 40-50% सिलेबस (विशेषकर GK और English का) कवर हो जाए, तो मॉक टेस्ट देना शुरू कर दें।
  • हफ्ते में 1 या 2 फुल मॉक टेस्ट दें। टेस्ट देने के बाद यह जरूर देखें कि GK और English में आपके नंबर कहाँ कट रहे हैं। जो गलत हो रहा है, उसे एक कॉपी में नोट करते जाएं।

Join our exclusive Telegram group for expert guidance, personalized tips, and real-time solutions to boost your SSC exam prep. [Click here to join now!]

SSC MTS More Related Articles
SSC MTS SyllabusSSC MTS Cut Off
SSC MTS SalarySSC MTS Exam Pattern
SSC MTS Previous Year Question Paper

FAQs: SSC MTS 2026 की तैयारी कैसे शुरू करें?

SSC MTS 2026 का फॉर्म कौन भर सकता है?

भारत का कोई भी नागरिक जिसने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) पास कर ली है, वह यह फॉर्म भर सकता है।

SSC MTS के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

आम तौर पर जनरल कैटेगरी के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष (कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष) होती है। OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलती है।

मेरी गणित (Maths) बहुत कमजोर है, क्या मैं MTS निकाल सकता हूँ?

बिल्कुल! नए पैटर्न के अनुसार मैथ्स सिर्फ क्वालीफाइंग (Qualifying) है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। आपकी मेरिट सिर्फ GK और English से बनेगी।

क्या SSC MTS में कोई इंटरव्यू (Interview) या टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) होता है?

नहीं। SSC MTS में कोई इंटरव्यू या कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट नहीं होता। अगर आप ‘हवलदार’ (Havaldar) पद के लिए चुने जाते हैं, तो सिर्फ एक बेसिक फिजिकल टेस्ट (पैदल चलना) होता है।

SSC MTS की तैयारी के लिए कौन सी किताबें सबसे अच्छी हैं?

GK के लिए ‘लुसेंट’ (Lucent), अंग्रेजी ग्रामर के लिए ‘नीतू मैम’ (Vol 1), और वोकैब व प्रैक्टिस के लिए पिछले सालों के सॉल्व्ड पेपर्स (PYQ) सबसे बेहतरीन हैं।

Abhishek Jatariya

Hello Guys, I am Abhishek Jatariya (B.Tech (IT), HBTU Kanpur). At PracticeMock I am a dedicated Government Job aspirant turned passionate Content writer & Content creator. My blogs are a one-stop destination for accurate and comprehensive information on exams like SSC, Railways, and Other PSU Jobs. I am on a mission to provide you with all the details about these exams you need, conveniently in one place. I hope you will like my writing.

Recent Posts

SBI Clerk Prelims Result 2026 Out for Backlog Vacancies, Check Result Date, Merit List PDF & Score Card Link So0n

SBI Clerk Prelims Result 2026 will be released in October 2026 on the official website…

7 hours ago

SSC CGL Salary 2026 for All Posts, Pay Scale, In-Hand Salary

SSC CGL Salary 2026 ranges from ₹25,500 to ₹1,42,400. Check post-wise pay level, in-hand salary,…

1 day ago

SSC CGL Shift Timings 2026: Check Tier 1 Reporting Time and Exam Day Guidelines

SSC CGL shift timings 2026 are 10 AM–11 AM, 1:30 PM–2:30 PM and 5 PM–6…

1 day ago

SSC CGL Admit Card 2026 Out, Download Tier 1 Hall Ticket, Link Active @ssc.gov.in

SSC CGL Admit Card 2026 is out. Check Tier 1 hall ticket download steps, exam…

1 day ago

Ratio and Proportion Questions for Bank Exams 2026, Attempt Free Quiz and Get PDF

Practice free Ratio & Proportion questions for bank exams 2026. Test your Quant skills with…

1 day ago

Coding Decoding Questions for Bank Exams, Attempt Free Quiz

Coding Decoding questions for Bank exams 2026. Attempt a free quiz and practice the ultimate…

1 day ago

Take a Free Test Today

Thousands of aspirants have cleared exams using PracticeMock’s exam-level mock tests.

Take a Free Test Today
Join serious aspirants preparing smarter every day.